Varanasi में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एक क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई शुक्रवार को मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में की गई, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी की पहचान सौरभ जैन के रूप में हुई है, जो अधिशासी अभियंता कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात था। आरोप है कि वह एक उपभोक्ता (Varanasi) के बिजली बिल में हेरफेर कर कम भुगतान वाला बिल जनरेट कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
Varanasi: टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया
मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम (Varanasi) से की गई थी। प्रारंभिक जांच और शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी ने 30 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। एंटी करप्शन टीम ने मौके से जरूरी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लालपुर थाना ले जाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई को बिजली विभाग (Varanasi) में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

