BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।
पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इसे सनातन हिंदू समाज के गौरव, आत्मसम्मान और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा आयोजन बताया।
BJP का बढ़ रहा लगातार प्रभाव
इस अवसर पर अनूप जायसवाल ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद सनातन संस्कृति और हिंदू समाज को नया सम्मान और स्वतंत्रता मिलने की उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम में पीएम मोदी, सीएम योगी, भूपेंद्र यादव और सुनील बंसल सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती मिली है। कार्यक्रम के दौरान BJP संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। वैदिक अनुष्ठान आचार्य कृष्णकांत के मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश यादव ‘बाबू’ और राजेश दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विकास यादव और नवीन कसेरा ने दिया। इस दौरान धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, चंद्र विजय सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा और अखिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

