Varanasi: मालवीय चौराहे पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

Varanasi: मालवीय चौराहा पर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध जताने के लिए कर्मचारियों ने सड़क पर कूड़ा फेंक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण लंका क्षेत्र में कुछ समय के लिए अव्यवस्था और गंदगी का माहौल बन गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों का आरोप था कि वे रोजाना सुबह से देर शाम तक शहर (Varanasi) की सफाई व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जहां अन्य विभागों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं सफाईकर्मियों का वेतन काटा जा रहा है।

Varanasi: हर परिस्थिति में शहर की संभाली सफाई व्यवस्था

सफाईकर्मियों (Varanasi) का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि हर मौसम और हर परिस्थिति में काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों (Varanasi) ने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी कई बार सार्वजनिक मंचों से सफाईकर्मियों का सम्मान कर चुके हैं, लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही सफाईकर्मियों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई और वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई, तो वे शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने को मजबूर होंगे। वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल प्रदर्शन को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles