Varanasi: चेतमणि चौराहे पर युवकों से मारपीट, तीन नामजद सहित कई पर केस दर्ज

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के चेतमणि चौराहे पर चाय और मक्खन लेने गए दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

लालपुर-सोयेपुर निवासी प्रफुल यादव ने भेलूपुर थाने (Varanasi) में दी गई तहरीर में बताया कि उनका भतीजा बीएचयू के बाल रोग विभाग में भर्ती है। सोमवार को वह भतीजे के पिता सुभाष चंद्र के साथ अस्पताल से चेतमणि चौराहे पर चाय और मक्खन लेने पहुंचे थे।

आरोप है कि उसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

Varanasi: साथियों को बुलाकर हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और आक्रामक हो गए तथा अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों (Varanasi) पर लात-घूंसों से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ में पहने कड़े से भी वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट के दौरान दोनों युवकों को कई चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। घटना देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा

घटना (Varanasi) के बाद घायल पक्ष भेलूपुर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश कुमार, आर्यन सिंह और चिराग सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles