Varanasi: रेस्टोरेंट में युवती से मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज, धमकी देने का भी आरोप

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के पुष्कर तालाब इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में युवती के साथ कथित मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में मलदहिया स्थित लाजपत नगर निवासी गीतांशी मल्होत्रा ने आरोप लगाया है कि रेस्टोरेंट (Varanasi) में मौजूद अर्जन पटेल ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आहत हुईं।

Varanasi: गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

शिकायत के अनुसार घटना (Varanasi) के बाद जब वह अपनी आपत्ति दर्ज कराने और मामले की जानकारी देने के लिए आरोपी के घर पहुंचीं, तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता ने उन्हें धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

मामले को लेकर युवती ने भेलूपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अर्जन पटेल सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और बयान (Varanasi) के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भेलूपुर थाना प्रभारी (Varanasi) ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles