Varanasi: भीषण गर्मी के बीच सोनिका पार्क के पीछे मिला वृद्ध का शव, लू से मौत की आशंका,पहचान में जुटी पुलिस

Varanasi: शहर में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के प्रकोप के बीच सोमवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोनिका पार्क के पीछे मिले करीब 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर लू और अत्यधिक गर्मी को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सोनिका पार्क के पीछे एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़े देखा। सूचना मिलने पर पुलिस (Varanasi) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Varanasi: पेड़ के नीचे मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्ध का शव एक पेड़ की छांव में पड़ा मिला। आशंका है कि वह तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए वहां बैठे थे। मृतक केवल लुंगी पहने हुए थे और सिर पर गमछा बंधा हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का मानना है कि भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी होगी, जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताई पहचान से जुड़ी जानकारी

घटना (Varanasi) के समय मौजूद स्थानीय समाजसेवी टींकू सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे को बीएचयू छोड़कर लौट रहे थे, तभी पार्क के पीछे भीड़ देखकर रुक गए। वहां एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़े थे और कुछ देर बाद लोगों को उनके निधन की जानकारी हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतक अक्सर दुर्गाकुंड स्थित कौड़िया मंदिर के आसपास दिखाई देते थे। उनका जीवनयापन छोटे-मोटे कार्यों, सिक्के बदलने और नोट एक्सचेंज जैसे कामों से होता था। हालांकि उनकी औपचारिक पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

दुर्गाकुंड चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और अन्य लोगों (Varanasi) से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

इस घटना (Varanasi) ने एक बार फिर वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के खतरे को उजागर कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच बुजुर्गों, बेसहारा लोगों और खुले में रहने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में पर्याप्त पानी, छांव और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles