Varanasi: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहलना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कानों में ईयरफोन लगाकर टहल रहा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आहट नहीं मिल सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बखरिया गांव निवासी अमन पाल (21) पुत्र सुरेंद्र पाल बुधवार सुबह घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह रेलवे लाइन पर दोनों कानों में ईयरफोन लगाए टहल रहा था। इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भदोही की ओर से गुजर रही थी।

ट्रेन की चपेट में आते ही हुई मौत

रेलवे ट्रैक (Varanasi) पर चल रहे अमन को ट्रेन के आने का एहसास नहीं हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल (Varanasi) पर पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय (Varanasi) ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक अमन पाल अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन के बीच दूसरे नंबर पर था। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार सदमे में है। मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अन्य परिजनों का भी दुख से हाल बेहाल है।

रेलवे ट्रैक पर सतर्कता बरतने की अपील

इस दर्दनाक हादसे (Varanasi) ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास लापरवाही और ईयरफोन के अत्यधिक उपयोग के खतरों को उजागर कर दिया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने लोगों से रेलवे लाइन के आसपास विशेष सावधानी बरतने तथा ट्रैक पर चलते समय मोबाइल और ईयरफोन का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles