Varanasi: प्रेम विवाह की उम्मीद टूटी तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी के घर पर खाया जहर

Varanasi: सारनाथ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र की एक युवती ने कथित रूप से प्रेमी के परिवार द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवती को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से सारनाथ क्षेत्र के पुराना पुल निवासी निहाल राजभर से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

शादी का वादा कर बुलाने का आरोप

युवती का आरोप है कि निहाल ने उससे विवाह करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर वह लगभग 25 दिन पहले अपना घर छोड़कर वाराणसी (Varanasi) पहुंची और प्रेमी के घर रहने लगी। हालांकि उस समय निहाल के परिजनों ने विवाह के लिए सहमति नहीं दी और भविष्य में वर्ष 2030 में शादी कराने की बात कहकर उसे वापस महाराष्ट्र भेज दिया।

दोबारा Varanasi पहुंची युवती

बताया जा रहा है कि युवती एक बार फिर अपने प्रेमी से मिलने और विवाह की बात करने के लिए वाराणसी (Varanasi) पहुंची। सारनाथ थाने में जानकारी देने के बाद वह पुराना पुल स्थित प्रेमी के घर गई।

युवती का आरोप है कि वहां पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसे डांट-फटकार कर घर से बाहर जाने के लिए कहा गया और स्पष्ट कर दिया गया कि उसके लिए घर में कोई स्थान नहीं है।

आहत होकर खा लिया जहर

परिजनों (Varanasi) के व्यवहार से आहत युवती वहां से निकलकर पंचकोशी चौराहे पहुंची, जहां से उसने कथित रूप से चूहा मारने की दवा खरीदी। इसके बाद वह दोबारा प्रेमी के घर पहुंची और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। प्रेमी की मां सोनी देवी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर अवस्था में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय और मजिस्ट्रेट भी अस्पताल (Varanasi) पहुंचे तथा युवती का बयान दर्ज किया। फिलहाल युवती अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles