Varanasi: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के जेई, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Varanasi: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन संगठन की टीम ने वाराणसी में बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मकान निर्माण के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारी करने के एवज में 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र (Varanasi) के टकटकपुर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव ने 11 जून को एंटी करप्शन थाना, वाराणसी मंडल में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंशानगर कॉलोनी स्थित अपने नए मकान के निर्माण कार्य के लिए उन्होंने 6 जून 2026 को अस्थायी बिजली कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया था।

कनेक्शन के लिए मांगी गई थी रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, आवेदन की पैरवी के लिए वह 10 जून को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पंचम खंड, पांडेयपुर (Varanasi) में तैनात अवर अभियंता सुखदेव स्वरूप रस्तोगी से मिले थे। आरोप है कि जेई ने कनेक्शन जारी करने के बदले 22 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और 12 जून को प्लॉट पर मिलने के लिए कहा। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

Varanasi: एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

शुक्रवार को निरीक्षक उमाशंकर यादव के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम शिकायतकर्ता के प्लॉट, मंशानगर कॉलोनी, टकटकपुर में पहले से मौजूद रही। निर्धारित समय पर आरोपी जेई वहां पहुंचा और कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई (Varanasi) करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। नियमानुसार मौके पर ही रासायनिक परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव स्वरूप रस्तोगी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लखनऊ के आलमनगर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार कॉलोनी (Varanasi) में रह रहा था। वर्ष 2015 से वह बिजली विभाग में कार्यरत है और वर्तमान में पांडेयपुर उपकेंद्र पर अवर अभियंता के पद पर तैनात था। एंटी करप्शन विभाग ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कैंट थाना, वाराणसी कमिश्नरेट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles