Gold-Silver Rate : घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में मामूली गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 172 रुपये की कमी आई है। खबर लिखे जाने तक यह 1,60,099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स दिन की शुरुआत 1,60,251 रुपये पर हुई थी और पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,271 रुपये पर बंद हुआ था। आज शुरुआती कारोबार में यह 1,60,401 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में गिरावट आई। लो स्तर 1,59,764 रुपये रहा। वहीं चांदी की बात करें तो MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स में 0.21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। यह 2,67,397 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,66,001 रुपये से की और उच्च स्तर 2,69,186 रुपये तक पहुंचा।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना – 1,61,390 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,930 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,21,080 रुपये चांदी (10 ग्राम) – 2,800 रुपये (1 किलो – 2,80,000 रुपये)
- मुंबई: 24 कैरेट सोना – 1,61,240 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,800 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,20,930 रुपये चांदी (10 ग्राम) – 2,799 रुपये
- चेन्नई: 24 कैरेट सोना – 1,62,560 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,49,000 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,25,500 रुपये चांदी (10 ग्राम) – 2,900 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट सोना – 1,61,240 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,800 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,20,930 रुपये चांदी (10 ग्राम) – 2,800 रुपये
- अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना – 1,61,290 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,830 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,20,980 रुपये
- लखनऊ: 24 कैरेट सोना – 1,61,390 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,930 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,21,080 रुपये
- पटना: 24 कैरेट सोना – 1,61,290 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,830 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,20,980 रुपये
- हैदराबाद: 24 कैरेट सोना – 1,61,240 रुपये 22 कैरेट सोना – 1,47,800 रुपये 18 कैरेट सोना – 1,20,930 रुपये

