अखिलेश यादव का बड़ा दावा : गैस संकट से बचने को BJP नेताओं ने गाड़ियों से झंडे उतारे, अब जनता…

लखनऊ: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) गैस की किल्लत की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। इस संकट के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि जनता के गुस्से से बचने के लिए भाजपा नेता अपनी गाड़ियों से पार्टी के झंडे तक उतार चुके हैं।

जानें अखिलेश यादव ने क्या कहा

कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गैस संकट को लेकर एक पोस्ट की, जिसमें उनके इस दावे ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। उन्होंने लिखा, अगर BJP वाले कह रहे हैं कि ‘गैस’ की कोई कमी नहीं है, तो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाले उनके मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और करोड़ों कार्यकर्ता तथा उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथी (अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए) underground क्यों हो गए हैं? वो भूमिगत ठिकानों से निकलें और जनता के बीच जाकर गैस एजेंसियों से गैस दिलवाएं।”

अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब क्या जनता भाजपाइयों के घरों का घेराव करे? उन्होंने आगे लिखा, अब क्या जनता भाजपाइयों के घरों का घेराव करे या उनके कार्यालयों, प्रतिष्ठानों या फिर (BJP का झंडा उतारी हुई) उनकी गाड़ियों का?” सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे किल्लत बढ़ती है, वैसे-वैसे भाजपा इसे नकारने का झूठ बढ़ा देती है। उन्होंने कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस की कमी से लेकर आज की खाना पकाने वाली गैस और खाद की किल्लत तक का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपाइयों की यही चाल रहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, BJP आपदा में कालाबाजारी ढूंढ़ लेती है।

पूर्व सीएम ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, BJP की गलतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते? सत्ताधारी BJP और झूठी सेवा का ‘शताब्दीय’ दावा करने वाले उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथी भूख से तड़प रहे लोगों के लिए मुफ्त भोजनालय चलाएं; नहीं तो नजर न आएं।

देखें ट्वीट

यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब देशभर में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दल इसे केंद्र सरकार की विफलता बता रहे हैं, जबकि भाजपा इसे सामान्य आपूर्ति समस्या करार दे रही है। अखिलेश की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं। फिलहाल, भाजपा की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles