क्या पंडित अवसरवादी हैं? पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल- अजय राय ने कहा- भाजपा को इतनी नफरत क्यों..

Varanasi News: उत्तर प्रदेश पुलिस की सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के पहले दिन पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र का एक हिस्सा वायरल होने के बाद अभ्यर्थियों और कई संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। मामला बढ़ने पर अब इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी एक वीडियो जारी कर सरकार को घेरा है।

दरअसल परीक्षा में ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने का सवाल पूछा गया था। इसके लिए चार ऑप्शन दिए गए थे, जिनमें ‘पंडित’ शब्द भी शामिल था। इसी ऑप्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

अजय राय ने सरकार को घेरा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल समाज की भावनाओं को आहत करने वाले हैं और यह एक खास मानसिकता को दर्शाते हैं। अजय राय ने कहा- आखिर ब्राह्मणों से भाजपा को इतनी नफरत क्यों। पहले पंडित टाइटल से एक विवादित फिल्म आई, अब प्रश्नपत्र में ब्राह्मण को अवसरवादी बताया जा रहा है।

उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज ने देश और समाज के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में किसी परीक्षा में इस तरह का विकल्प देना उचित नहीं माना जा सकता।

ब्राह्मण समाज के सम्मान का मुद्दा उठाया

अजय राय ने कहा कि इतिहास में ब्राह्मण समाज ने देश के लिए संघर्ष किया है और कई महान व्यक्तित्व इसी समाज से आए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लोगों को सजग रहना चाहिए और किसी भी प्रकार के अपमानजनक संदर्भ का विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सरकार ने दिए जांच के संकेत

मामले के तूल पकड़ने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि यदि किसी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ALSO READ – काशी का बंगाली समाज ममता बनर्जी के खिलाफ फूंकेगा चुनावी बिगुल, महिलाओं ने भी कसी कमर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles