UP: घरेलू गैस की कमी को देखते हुए अब उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियम सख्त कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता निर्धारित समय अंतराल के बाद ही गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे। तय समय से पहले की गई बुकिंग सिस्टम द्वारा स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।
नई गाइडलाइन के अनुसार
- दो सिलेंडर रखने वाले उपभोक्ता अब 35 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर पाएंगे।
- उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन का इंतजार करना होगा।
- एक सिलेंडर वाले उपभोक्ता 25 दिन बाद बुकिंग करा सकेंगे।
UP: छोटे और कंपोजिट सिलेंडर पर भी नियम लागू
छोटे सिलेंडरों के लिए भी अलग समय सीमा तय की गई है—
5 किलो सिलेंडर:
- शहरी क्षेत्र: 9 दिन
- ग्रामीण क्षेत्र: 16 दिन
10 किलो कंपोजिट सिलेंडर:
- शहरी क्षेत्र: 18 दिन
- ग्रामीण क्षेत्र: 32 दिन
हर क्षेत्र में लागू होगी व्यवस्था
यह नई प्रणाली शहरी, ग्रामीण और दूरदराज सभी इलाकों (UP) में लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य गैस वितरण को संतुलित करना और अनावश्यक बुकिंग पर रोक लगाना है।
इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को अपनी गैस खपत की बेहतर योजना बनानी होगी। समय से पहले बुकिंग की कोशिश करने पर सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करेगा। विशेषज्ञों (UP) का मानना है कि इस कदम से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और जरूरतमंद लोगों तक समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

