Varanasi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, होटल के कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग कॉलोनी के एक होटल में महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवानी चौबे, पत्नी विनय शंकर चौबे, निवासी तियारा गांव, जिला बक्सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम अकेले वाराणसी (Varanasi) पहुंची थीं और जानकी बाग कॉलोनी स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरी थीं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने रात में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब उनके भाई सौरभ उपाध्याय ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

इसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन (Varanasi) से संपर्क किया। शक होने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां महिला का शव फंदे से लटका मिला।

Varanasi: नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति अपने बच्चों के साथ वाराणसी (Varanasi) पहुंचे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles