Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर वसूली करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

Varanasi: दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मंदिर के गेट नंबर-2 के आसपास सक्रिय थे और “सुगम दर्शन” के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठते थे।

पुलिस के मुताबिक, काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं (Varanasi) की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व दर्शन के नाम पर लोगों से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार कर रहे थे।

Varanasi: सादी वर्दी में पुलिस की निगरानी

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार निगरानी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच और सादा वेश में तैनात पुलिस टीम की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान इन्हें श्रद्धालुओं से पैसे मांगते और अभद्र व्यवहार करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे लेकर सतर्क रहने के लिए पुलिस (Varanasi) ने लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की वसूली या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles