Varanasi: अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, लोगों ने कराई टंकी फुल

Varanasi: शहर के रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को अचानक भारी भीड़ देखने को मिली। पेट्रोल को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ पंप पर पहुंच गए, जिससे वहां लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही आपूर्ति में कमी की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है, इसके बावजूद लोग (Varanasi) एहतियात के तौर पर अधिक मात्रा में पेट्रोल भरवाते नजर आए। कई वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराई, वहीं कुछ लोग अतिरिक्त पेट्रोल भी स्टोर करते दिखाई दिए।

Varanasi: तीनों मशीनों से भरा जा रहा था पेट्रोल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंप पर मौजूद तीनों मशीनों से लगातार पेट्रोल भरा जा रहा था, लेकिन वाहनों की लंबी लाइन खत्म नहीं हो रही थी। स्थिति को संभालने के लिए पंप कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पेट्रोल पंप संचालक (Varanasi) ने स्पष्ट किया कि पंप पर पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

पंप पर मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि उन्हें करीब 7 से 8 मिनट में पेट्रोल मिल गया और किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वहीं शिवपुरी निवासी मौसम नामक युवक ने बताया कि भीड़ (Varanasi) अधिक होने के कारण उन्हें करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles