Varanasi: 40 घंटे में मां ने भी तोड़ा दम, लहरतारा में गैस हादसे में बेटे और बेटी की हुई थी मौत, क्षेत्र में सनसनी

Varanasi: लहरतारा क्षेत्र में गैस सिलिंडर रिसाव से हुए भीषण धमाके ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में झुलसी गिरिजा देवी ने बुधवार देर शाम BHU Trauma Center में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे और बेटी की भी मौत हो चुकी थी। महज 40 घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि मकान (Varanasi) का एक हिस्सा ढह गया और परिवार के सदस्य मलबे में दब गए।

हादसे में गिरिजा देवी के छोटे भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गिरिजा देवी और उनके बड़े बेटे अमन कुमार चौधरी गंभीर रूप से झुलस गए थे।

Varanasi: इलाज के दौरान मां की भी मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तुरंत BHU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को गिरिजा देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं अमन कुमार चौधरी का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है। पड़ोसियों के अनुसार, एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पूरे मोहल्ले में गमगीन माहौल है और लोग अभी भी इस हादसे के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

मामले में मंडुवाडीह थाना पुलिस (Varanasi) ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि घटना में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे (Varanasi) के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं। धमाके की तेज आवाज को याद कर अब भी दहशत का माहौल है। कई लोगों ने एहतियातन अपने घरों में गैस सिलिंडर, रेगुलेटर और पाइप की जांच करानी शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles