Mau: सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित काझा खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट (Mau) साफ देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार, गांव में आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
Mau: दूसरे पक्ष के लोगों ने किया हमला
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे राजस्व टीम द्वारा नापी गई जमीन (Mau) पर अपने हिस्से में निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में चाचा हरि गोविंद और उनके पुत्र रामनयन गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों से करीब पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण (Mau) कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

