Varanasi में मदरसे की लिफ्ट गिरने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, क्षेत्र में  सनसनी

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे के कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तीन मंजिल नीचे गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मदरसे (Varanasi) के कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान दो युवक—आसिफ आदिल और हसनैन रज़ा—नीचे जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट अचानक नियंत्रण खो बैठी और तेज रफ्तार से नीचे जा गिरी।

Varanasi: मौके पर मची अफरा-तरफी

तेज धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में मौजूद लोग तुरंत लिफ्ट के पास पहुंचे और अंदर फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। हादसे में आसिफ आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हसनैन रज़ा को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना (Varanasi) की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

मामले पर जानकारी देते हुए गौरव कुमार ने बताया कि लिफ्ट गिरने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लिफ्ट के रखरखाव और तकनीकी स्थिति को खंगाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (Varanasi) की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles