Varanasi: चर्चित कफ सिरप तस्करी कांड में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे मामले को सियासी मोड़ दे दिया है। कोतवाली पुलिस ने बर्तन कारोबारी वैभव जायसवाल को गिरफ्तार किया है, जो समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का सगा भतीजा बताया जा रहा है।
करोड़ों के हवाला नेटवर्क से जुड़ा नाम
पुलिस के अनुसार, वैभव जायसवाल कफ सिरप तस्करी (Varanasi) से जुड़े हवाला नेटवर्क का अहम हिस्सा था। आरोप है कि वह करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन को संभालता था और इस पूरे गिरोह की आर्थिक गतिविधियों को संचालित करता था।
जांच में सामने आया है कि वह मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का करीबी सहयोगी था और फरारी के दौरान भी उससे लगातार संपर्क में था।
Varanasi: सियासत में बढ़ी हलचल
इस मामले को लेकर पहले समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस नेटवर्क (Varanasi) को लेकर सवाल उठाए थे। लेकिन अब जांच में सपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रुख बदलता नजर आ रहा है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, वैभव जायसवाल नाटी इमली क्षेत्र में बर्तन की दुकान चलाता था, लेकिन उसी की आड़ में हवाला कारोबार संचालित किया जा रहा था। कफ सिरप तस्करी से अर्जित काले धन को सोना, शराब और साड़ी के कारोबार के जरिए सफेद किया जाता था। पुलिस को उसके ठिकानों (Varanasi) से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह प्रतिदिन करीब 10 करोड़ रुपये तक का लेन-देन करता था।

