Mau: जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित इंद्रपुर गांव में गुरुवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
Mau: जानिए पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रपुर गांव निवासी बसाऊ (50) रात में झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, जबकि उनका बेटा हरिकेश (25) अंदर सो रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के करीब चार बजे हरिकेश अचानक उठा और झोपड़ी (Mau) में रखे लोहे के रॉड से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि यह घटना नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के इंद्रपुर गांव की है। प्रथम दृष्टया बेटे द्वारा पिता की हत्या का मामला सामने आया है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी ((Mau)) की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिता से शराब के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे न मिलने पर विवाद हुआ और गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

